J&K के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

By अनुराग गुप्ता | Aug 03, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि बांदीपोरा के चंदाजी इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए हैं। फिलहाल आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। तलाशी अभियान भी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंदाजी इलाके में आतंकवादियों के होने की जानकारी मिलने के बाद ही सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: J&K के बडगाम जिले में मिला संदिग्ध टिफिन, जांच में जुटा बम निरोधक दस्ता 

गौरतलब है कि पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा