अहमदाबाद में नमकीन बनाने के कारखाने में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2021

अहमदाबाद। शहर में वेजीटेबल पफ बनाने के कारखाने में काम करने वाले तीन मजदूरों की वहां रात में जमा धुएं में दम घुटने से मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह कारखाना अहमदाबाद के घटलोदिया में भीड़-भाड़ वाली आवासी क्षेत्र केके नगर में एक स्कूल के पास स्थित है। पुलिस निरीक्षक वीआर वाघेला ने बताया कि कारखाने का मेन गेट सुबह बंद मिलने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। दमकल अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को तीन लोग फर्श पर बेहोश अवस्था में मिले।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार