दिल्ली के रोहिणी में तीन साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2024

रोहिणी में अपनी मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में बेगमपुर पुलिस थाने में एक कॉल आई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी तीन साल की बेटी खाट पर सो रही थी और कुछ देर बाद वहां से गायब थी।

अधिकारी ने कहा, उसने अपनी बेटी की तलाश की तो वह उसे आसपास की झाड़ियों में मिली। वहां एक युवक भी मौजूद था जो पीड़िता की मां को देखकर भाग गया। पीड़िता की मां के बयान पर बेगमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

BMC की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर Bombay High Court की रोक, Dawood Ibrahim से जुड़ी है संपत्ति

PM Modi का उद्योग जगत से आह्वान, विनिर्माण और निर्यात बढ़ाने पर दें ध्यान

Cyclone Akwan से निपटने के लिए ओडिशा में 7,900 आश्रय स्थल चिह्नित, NDRF और ODRAF तैनात

High Court के फैसले पर Abhishek Banerjee का हमला, न्याय सत्ताधारी दल का निजी विशेषाधिकार नहीं