कानपुर देहात में सीवर टैंक में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस के कारण मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2025

 कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र में एक नवनिर्मित सीवर टैंक में जहरीली गैस के प्रभाव से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बिगाही गांव निवासी मजदूर मुबीन (26) शटरिंग हटाने के लिए करीब 10 फुट गहरे सीवर टैंक में उतरा, लेकिन जहरीली गैसके प्रभाव से उसका दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रभारी ने बताया कि मुबीन की हालत बिगड़ती देख मकान मालिक सुरेंद्र गुप्ता उर्फ अमन (22) और साथी मजदूर सर्वेश कुशवाहा (32) उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस के प्रभाव में आ गए और उनकी भी मौत हो गई।

मुबीन का भाई इसरार (22) भी उन्हें बचाने के लिए टैंक में कूद गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुबीन, सुरेंद्र और सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। इसरार की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतरे थे।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग