जमीन पर फेंका, फुटबॉल की तरह पैरों से मारा, फिर फाड़कर कर दिया आग के हवाले, स्टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने प्रदर्शनकारी ने जलाया कुरान

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2023

स्वीडन में रहने वाले इराकी सलवान मोमिका ने स्टॉकहोम की केंद्रीय मस्जिद के सामने मुस्लिम पाठ की एक प्रति में आग लगा दी। कुरान जलाया गया जब दुनिया भर के मुसलमानों ने मुस्लिम कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईद अल-अजहा का पहला दिन मनाया। ईद उल अजहा के दिन कुरान जलाने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने दो लोग कुरान को फुटबॉल की तरह पैरों से मारते नजर आ रहे हैं। फिर उसे जमीन पर फेंकते हैं और पैरों से कुचलत हैं। आखिर में फाड़कर आग के हवाले कर देते है। 

स्वीडिश पुलिस ने मुक्त-भाषण कानूनों के अनुसार, श्री मोमिका को विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी थी। लेकिन बाद में पुलिस ने कहा कि नफरत फैलाने के लिए घटना की जांच की जा रही है। इस विरोध से अन्य देशों में भी गुस्सा फूट पड़ा। मोरक्को ने स्टॉकहोम से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है और रबात में स्वीडन के प्रभारी डी'एफ़ेयर को तलब किया है। 

इसे भी पढ़ें: Ghazwa-e-Hind V | सेक्युलर से इस्लामिक बनते जा रहे कई देश | Teh Tak

मुस्लिम देशों ने जताया विरोध

कई मुस्लिम बहुल देशों ने स्वीडन में एक विरोध प्रदर्शन में कुरान की प्रति जलाने की निंदा की है। इराक, ईरान, सऊदी अरब और मिस्र सहित मध्य पूर्वी देशों ने इस आगजनी की कड़ी आलोचना की। नाटो सदस्य तुर्की ने इसे "घृणित कार्य" बताया है। तुर्की इस साल की शुरुआत में कुरान जलाने के विरोध से भी नाराज था। उसने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बहाने इस तरह के इस्लाम विरोधी कार्यों को अनुमति देना अस्वीकार्य है। 

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप