नवरात्रि के मौके पर फिल्म Brahmastra की टिकट के दाम 100 रुपये तक सीमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2022

मुंबई। निर्माता अयान मुखर्जी ने रविवार को घोषणा की नवरात्रि के मौके पर ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ फिल्म की टिकट चार दिन तक केवल 100 रुपये में उपलब्ध होगी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, फिल्म निर्माता ने कहा कि यह नई ‘‘स्कीम’’ शुक्रवार को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के दौरान हमारी टीम के अनुभव का परिणाम है, जब देश भर के लगभग चार हज़ार सिनेमाघरों में किसी भी फिल्म की टिकट की कीमत 75 रुपये थी। मुखर्जी ने कहा कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म की टिकट 26 सितंबर से 29 सितंबर तक 100-100 रुपये में उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: लंदन में पाकिस्तान की मंत्री ने करवा ली बेइज्जती, कॉफी शॉप में देखते ही 'चोरनी-चोरनी' चिल्लाने लगे लोग

नौ सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फंतासी और रोमांचक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है। फिल्म ने अब तक लगभग 360 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश