मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ मृत मिला, 15 दिन में राज्य में पांच बाघों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2022

सिवनी (मप्र)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक बाघ मृत पाया गया है। अधिकारियों को संदेह है कि वर्चस्व की लड़ाई में अन्य बाघ ने उसे मारा है। पिछले एक पखवाड़े में मध्य प्रदेश में बाघों की यह पांचवी मौत है। पीटीआर के उप निदेशक रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि रविवार को वन विभाग के गश्ती दल को कुराई रेंज में लगभग दो साल की उम्र के बाघ का शव मिला। जांच के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि यह बाघ किसी अन्य वयस्क बाघ के साथ लड़ाई में मारा गया। सिंह ने कहा कि हमलावर बाघ ने मृत बाघ के शव का अधिकांश हिस्सा खा लिया और शव के पास खून के धब्बे पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मृत बाघ के आगे के पैर और दांत बरकरार हैं जबकि उसकी पूंछ और पिछले पैरों के साथ नाखून भी वहीं पास में पाए गए।

इसे भी पढ़ें: ‘2 स्टेट्स’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता व लेखक शिव सुब्रह्मण्यम का निधन

बालाघाट जिले के लालबर्रा इलाके में तीन अप्रैल को एक बाघ मृत पाया गया था। इसके अलावा, दो और तीन अप्रैल को नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघ और एक बाघ शावक मृत पाया गया था। अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार मध्य प्रदेश में 526 बाघ हैं जो कि देश के किसी राज्य में सबसे अधिक हैं। मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई टाइगर रिजर्व हैं।

प्रमुख खबरें

जंग की आहट? China ने Taiwan की तरफ भेजे दर्जनों फाइटर जेट्स-Warships, मचा हड़कंप

Assam Election में हार के बाद Congress में मंथन, Gaurav Gogoi ने कहा- अब High Command लेगा फैसला

IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति

IPL में Rashid Khan का बड़ा कारनामा, Sunil Narine और Jadeja को पछाड़कर बनाया नया Record