By रेनू तिवारी | Apr 19, 2021
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते को लेकर समय-समय पर खबरें आती रहीं है। कभी खबरे आयी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है तो कभी दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। दो साल पहले एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट पर खबर छपी थी कि दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला किया है। काफी दिनों तक दोनों को साथ नहीं देखा गया। अब एक बार फिर लगता है दोनों के बीच चीजें सही हो गयी हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी रविवार (18 अप्रैल) को मालदीव के लिए रवाना होते हुए देखा गया।
एक दिन बाद अब दिशा पटानी ने मालदीव से सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें शेयर की है। अभिनेत्री ने एक बिकनी में खुद की एक सेक्सी तस्वीर साझा की है। दिशा को समुद्र तट पर पोज़ देते हुए देखा गया क्योंकि वह तस्वीर में मालदीव के सूरज की रोशनी के सामने वह आंखें बंद करे दिखाई दे रही हैं। दिशा ने एक ऑक्टोपस इमोजी के साथ अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया। उन्होंने अपने बाल खुले रहे हुए हैं और बिना मेकअप वाला लुक दिया।
दिशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने मालदीव की छुट्टी के वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। एक वीडियो में, उसने उस होटल की एक झलक साझा की, जिसमें वह रह रही है और लिखा है, "हेवेन।"
यहां देखें तस्वीरें-