टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म गणपत: पार्ट 1 का मोशन पोस्टर रिलीज, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Nov 10, 2020

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी नयी फिल्म गणपत पार्ट 1 की घोषणा की थी। फिल्म गणपत का अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्टर भी रिलीज किया था। अब फिल्म से जुड़ी कई और जानकारी सामने आयी हैं।  टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत पार्ट 1 का फर्स्ट-लुक  मोशन पोस्टर अब आउट हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता कर रही हैं बॉलीवुड में कमबैक, स्लिम फिगर वाली तस्वीर पोस्ट की 

मोशन पोस्टर में, टाइगर श्रॉफ कुर्सी पर बैठे हुए, अपने दाहिने तरफ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। आग के दृश्य हैं, जिसमें से घना धुआं उठ रहा है और शहर को घेर रहा है। इसके साथ ही, एक सिटी लाइन और टूटी हुई कांटेदार तार की बाड़ के दृश्य हैं।

पोस्टर को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "यारों का यार हू, दुश्मनो का बाप हू! पेश गणपत फर्स्ट लुक।"

गणपत की शूटिंग 2021 के मध्य में शुरू होगी। फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख के साथ-साथ विकास बहल भी हैं। 

प्रमुख खबरें

Meerut SSP रहे अविनाश पांडेय पर सपा नेताओं ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच शुरू

World Championships: त्रीसा और गायत्री ने पक्का किया पदक, सात्विक-चिराग हारे

England vs Pakistan: Harry Brook और Joe Root की बैटिंग से बैकफुट पर मेहमान, मेजबानों को मिली 195 रनों की बढ़त

Bangladesh President बने Mirza Fakhrul, चीन ने दी बधाई और द्विपक्षीय सहयोग पर दिया जोर