बाघिन टी-4 ने दिया पांच शावकों की जन्म, शावकों से गुलजार हुआ पेंच नेशनल पार्क

By दिनेश शुक्ल | May 30, 2021

सिवनी। मध्य प्रदेश के विश्व विख्यात पेंच नेशनल पार्क की काॅलर वाली बाघिन टी-15 ने अपने जीवनकाल में 29 शावकों को जन्म देकर विश्व रिकार्ड बनाया है। उन्ही शावकों में से एक मादा शावक ने जो अब टी-4(पाटदेव)बाघिन के नाम से जानी जाती है, उसने चौथे लिटर के 5 शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों की किलकारियों से पेंच नेशनल पार्क गुलजार हो गया है और पर्यटक इन शावकों को देखने के लिए उत्सुक हैं व पार्क खुलने का इंतजार कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: हनीट्रैप पेनड्राइव पर कमलनाथ का बड़ा बयान, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगाया आरोप

उन्होंने बताया कि टी-4 (पाटदेव) बाघिन ने पहले लिटर में वर्ष 2014 में 4 शावक, दूसरे लिटर में वर्ष 2017 में पुनः 4 शावक एवं तीसरे लिटर में  वर्ष 2019 में 3 शावक को जन्म दिया था। वहीं टी-4 बाघिन ने चौथे लिटर में 5 शावक को जन्म दिया है जो अब 6 माह के हो गये हैं एवं स्वस्थ हैं। टी-4 बाघिन अब तक कुल 16 शावकों को जन्म दे चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला