गणतंत्र दिवस पर खुफिया अलर्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

By नीरज कुमार दुबे | Jan 25, 2022

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा समस्या उत्पन्न करने के खतरे के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी जवान ‘हाई-अलर्ट’ पर हैं। बीएसएफ के जम्मू के महानिरीक्षक डी.के. बूरा ने बताया कि बीएसएफ ने पहले ही सीमा पर दो सप्ताह के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू सीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सुरंग रोधी अभियान भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के साथ संयुक्त गश्त भी कर रही है।

इस बीच, जम्मू शहर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल नजर बनाये हुए हैं। पुंछ जिले में भी सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। सुरक्षा बल वाहनों की किसी भी आवाजाही पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि “पुंछ जिले में, हमने सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की है और हम नज़र रख रहे हैं और पुंछ में आने और जाने वाले लोगों की जाँच कर रहे हैं।'' 

इसे भी पढ़ें: क्या है BSF की शीत रणनीति ? कैसे रखी जाती है दुश्मन की हरकत पर नजर ?

कश्मीर से कन्याकुमारी

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की रहने वाली 10 साल की बालिका साईं पाटिल ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण के नुकसान के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच करीब 3600 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर एक मिसाल पेश की है। साईं ने देश के उत्तरी छोर से दक्षिणी छोर की यह दूरी साइकिल के जरिये 38 दिनों में तय की। इस सफर के दौरान साईं के पिता उसके साथ थे। साईं ने वाहन प्रदूषण और बालिका के जीवन के महत्व को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पिछले महीने इस अभियान की शुरुआत की थी। साईं इस दौरान प्रतिदिन कम से कम 100 किलोमीटर साइकिल चलाती और रास्ते में आने वाले स्कूलों तथा अन्य स्थानों पर जाकर वाहनों से होने वाले प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरूक करती और बालिका के जीवन के महत्व के बारे में बताती। साईं ने रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने की योग्यता पूरी कर ली है। साईं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस पूरी यात्रा के दौरान वह जहां कहीं भी गयी, उसे लोगों का बेहद प्यार और स्नेह मिला।

दूसरी ओर गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू के कला एवं सांस्कृतिक अकादमी के छात्रों की रिहर्सल का दौर जारी है। यह सभी छात्र जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में अपनी प्रस्तुति देंगे। जम्मू शहर के कला केंद्र में लगभग सौ छात्रों को नृत्य और स्टंट करते देखा गया। प्रभासाक्षी संवाददता से बातचीत में इन कलाकारों ने इस बात पर खुशी जताई कि 26 जनवरी को गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों, पुलिस और सेना के सामने प्रदर्शन करने का विशेष अवसर उन्हें मिला है। 

प्रमुख खबरें

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल

Haryana के पूर्व सैनिक Lal Chand Godara ने 85 साल की उम्र में IGNOU से किया MA