मध्यप्रदेश के कान्हा रिजर्व में बाघिन मृत पाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2025

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व (केटीआर) में एक बाघिन मृत पाई गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। रिजर्व के ‘फील्ड डायरेक्टर’ रवींद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को केटीआर के किसली रेंज के अंतर्गत जामुन टोला इलाके में बाघिन का शव देखा गया।

उन्होंने बताया कि बाघिन के शव के अंग पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रोटोकॉल के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका निपटान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका