तिहाड़ जेल अधिकारियों का आरोप, दिल्ली दंगा मामले में गिरफ्तार खातून कर्मियों के साथ किया दुर्व्यवहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

नयी दिल्ली। तिहाड़ जेल अधिकारियों ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में फरवरी में हुए दंगों के मामले में गैरकानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम के तहत गिरफ्तार छात्र कार्यकर्ता गुलफिशा खातून कथित तौर पर “आक्रामक” है और उसने कई मौकों पर जेल कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत में अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अदालत में खातून की उस याचिका पर सुनवाई हो रही थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि जेल कर्मियों द्वारा उनपर सांप्रदायिक टिप्पणी की जाती है और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। तिहाड़ जेल अधीक्षक ने याचिका पर 15 अक्टूबर को दिये गए जवाब में कहा कि कर्मचारियों से कथित तौर पर दुर्व्यवहार के लिये उसे पहले भी सुधारात्मक दंड दिया गया था जिससे वह अपने व्यवहार को बदले। 

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर