By अभिनय आकाश | Feb 23, 2022
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में बीते 52 दिनों से चल रहे आंदोलन में अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की एंट्री हो गई है। राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ आकर भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आ सकते हैं। इससे पहले उन्होंने राज्य सरकार से इस मसले पर फोन पर बात करने का आश्वासन दिया था। किसान नेताओं का कहना है कि बघेस सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम आंदोलन करेंगे।