मेरठ में बोले टिकैत - किसान वोट की चोट से लेंगे सरकार से बदला

By राजीव शर्मा | Nov 08, 2021

मेरठ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अब अधिक समय नहीं है। किसान भूलने वाला नहीं है। पुलिस ने सत्ता के इशारे पर किसानों पर खूब लाठियां मारी हैं। आने वाले चुनाव में किसान वोट की चोट से बदला लेगा। सरकार की दवाई यानी वोट की चोट देकर इलाज करेगा। सरकार दूसरे तरीके से जीतने की कोशिश करेगी। लेकिन, किसान किसी भी कीमत पर हार मानने वाला नहीं है।

टिकैत ने समर्थकों के साथ बेगमपुल से बच्चा पार्क तक पैदल यात्रा भी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में टिकैत ने कहा की किसान न पहले कमजोर था, न ही आज कमजोर है। आने वाले समय में भी किसानों की वही ताकत रहेगी, जो हमेशा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, यह कैसा सबका साथ है। सबका साथ सबका विकास केवल जुमला है, इस पर कैसे विश्वास करें। 

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा