Tilak Verma ने किया बड़ा कारनामा, बल्लेबाज ने हासिल की अपनी बेस्ट टी20 रैंकिंग

By Kusum | Jan 29, 2025

तिलक वर्मा ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। तिलक वर्मा ने तीन मैचों में 109 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक मुकाबले में नाबाद 72 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली। तिलक शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। ये तिलक के करियर की बेहतरीन बेस्ट रैंकिंग है। यशस्वी जायसवाल को टी20 रैंकिंग में नुकसान हुआ है। 

आईसीसी ने बुधवार को लेटेस्ट रैंकिंग जारी की। इसके आते ही खुलासा हो गया कि तिलक करियर की बेस्ट रैंकिंग पर आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। वे चौथे नंबर पर बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे आठवें से नौवें पायदान पर आ गए हैं। 

तिलक टीम इंडिया के लिए अभी तक 23 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 3 फिफ्टी लगाए हैं। तिलक ने इस फॉर्मेट में 725 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120 रन रहा है। खास बात ये है कि तिलक ने बॉलिंग में  भी हाथ आजमाया है। वे टी20 इंटरनेशनल में 2 विकेट भी ले चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Grand Chess Tour: रैपिड वर्ग में Praggnanandhaa की बादशाहत, GCT Final की उम्मीदें अब भी बरकरार

बर्दाश्त नहीं...लाल सागर में डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज, भयंकर भड़का भारत, अब होगा एक्शन!

RBI Monetary Policy: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, GDP Growth का अनुमान बढ़ाकर किया 6.7 प्रतिशत

अन्नाद्रमुक नेता थंबीदुरै ने Rajya Sabha में Madras High Court का नाम तमिलनाडु करने की मांग की