अब तक कोविड-19 टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गईं : स्वास्थ्य मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गई हैं जिनमें से 25.65 लाख खुराक आज दी गईं। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शनिवार को 60,057 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र परिचालन में थे और यह आंकड़ा औसतन 45 हजार टीकाकरण केंद्रों के मुकाबले 15 हजार अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उ्द्देश्य से कार्यस्थलों पर टीकाकरण की शुरुआत की गई है। अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे तक देश में कोविड-19 टीके की 12,25,02,790 खुराक दी गईं। इनमें शामिल 91,27,451 स्वास्थ्य कर्मी वे हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है जबकि 57,07,322 को दूसरी खुराक दी गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला