कैंसर से बचाव का उपाय खोजने का समय आ गया है : नितिन गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

औरंगाबाद। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के कैंसर अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और अब समय आ गया है कि इस जानलेवा बीमारी से युवा पीढ़ी के बचाव का उपाय खोजा जाए। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के विषय में बात करते हुए गडकरी ने कहा कि इसकी दूसरी लहर के दौरान अन्य राज्यों से जहां मरीजों को जरूरत थी, वहां तक ऑक्सीजन का परिवहन चुनौती भरा काम था। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री लातूर जिले में विवेकानंद मेडिकल फाउंडेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: माँ गंगा की आरती देखने बनारस पहुँचे बॉलीवुड स्टार अहान शेट्टी और तारा सुतरिया

महंगा उपचार और जांच सभी वहन नहीं कर सकते है। नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को उनके साथ खड़े होना चाहिए जो समाज की सेवा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हम देख सकते हैं कि कैंसर अस्पताल भरे हुए हैं। पहले मुंबई से सिर्फ एक बड़ा कैंसर अस्पताल हुआ करता था, लेकिन अब देखें तो टाटा इंस्टीट्यूट में कैंसर के लिए कई अस्पताल शुरू किए हैं और सभी भरे हुए हैं।’’ मंत्री ने लोगों में विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने के तरीके खोजने पर बल दिया।

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court