यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा रेलवे का टाइम टेबल, कई ट्रेनों का किराया बढ़ना तय

By अंकित सिंह | Sep 25, 2021

अक्टूबर से त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। इन सबके बीच रेलवे 1 अक्टूबर से नया टाइम टेबल जारी करने वाला है। इसको लेकर विभिन्न जोनों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही उत्तर रेलवे ने तत्काल प्रभाव से 24 ट्रेनों की कैटेगरी बदलने की भी घोषणा की है जो कि 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। नया टाइम टेबल आने से कई गाड़ियों के आगमन, प्रस्थान और स्टेशनों पर ठहराव के टाइमिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत से 20 अत्याधुनिक रेल यात्री कोच मिले, समझौते की कीमत 8.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर है

आपको बता दें कि रेलवे की ओर से आमतौर पर हर साल जुलाई या अगस्त के महीने में नया टाइम टेबल लागू किया जाता है। लेकिन पिछले साल भी और इस साल कोरोना महामारी के कारण नया टाइम टेबल नहीं लागू किया जा सका है। उत्तर रेलवे जिन 24 ट्रेनों की कैटेगरी बदलने जा रहा है उनमें दिल्ली जंक्शन-भटिंडा और भटिंडा जंक्शन-अंबाला के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन है जो सुपरफास्ट हो जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन-कालका, दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार, अंबाला-भटिंडा, हिसार-अमृतसर, दिल्ली जंक्शन-कुरुक्षेत्र, प्रयागराज-आलमनगर के बीच में चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस की कैटेगरी के तहत चलाया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर