श्रीलंका को भारत से 20 अत्याधुनिक रेल यात्री कोच मिले, समझौते की कीमत 8.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर है

passenger coaches
प्रतिरूप फोटो

उच्चायोग ने कहा कि यह खेप श्रीलंका रेलवे के साथ160 यात्री कोच की आपूर्ति के ठेके का हिस्सा है, जिसे 31.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की भारतीय ऋण सहायता के जरिये वित्त पोषित किया गया है। इस समझौते की कीमत 8.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

कोलंबो। श्रीलंका को भारत से, दोनों देशों के बीच हुए 8.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के समझौते के तहत 20 अत्याधुनिक रेल यात्री कोच मिले हैं। रेल बुनियादी ढांचे के विकास में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ने यह समझौता किया है। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यहां कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड द्वारा आपूर्ति किए गए 20 कोच शुक्रवार को कोलंबो बंदरगाह पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की खबरें: बरेली में अटल बिहारी वाजपेई के नाम से सेतु का किया गया नामकरण

उच्चायोग ने कहा कि यह खेप श्रीलंका रेलवे के साथ160 यात्री कोच की आपूर्ति के ठेके का हिस्सा है, जिसे 31.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर की भारतीय ऋण सहायता के जरिये वित्त पोषित किया गया है। इस समझौते की कीमत 8.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। उच्चायोग ने कहा कि इन अत्याधुनिक ‘भारत में विनिर्मित’ यात्री डिब्बों को श्रीलंका रेलवे की जरूरतों के अनुसार बनाया गया है। इस खेप के साथ श्रीलंका को कुल 160 कोच में 60 कोच की आपूर्ति की जा चुकी है और 20 डिब्बे भारत से भेजे जाने के लिए तैयार हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़