'लोकतंत्र बचाने का समय', खड़गे ने राहुल का किया समर्थन, EC पर सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Aug 07, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) पर तीखा हमला करते हुए उस पर सत्तारूढ़ दल के प्रतिनिधि की तरह काम करने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के अपने संवैधानिक कर्तव्य में कथित रूप से विफल रहने का आरोप लगाया। खड़गे ने एक्स पर लिखा कि एक वक़्त था जब भारत के चुनाव आयोग की वाहवाही पूरे विश्व में होती थी। कितने ही देश हमारे चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की ट्रेनिंग लेते थे। जब कोई राजनीतिक दल चुनाव आयोग से सवाल पूछता था वो संविधान की मर्यादा के दायरे में उसका जवाब या स्पष्टीकरण देते थे।  

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि ये वोट चोरी पूरे देश में रणनीतिक तरीक़े से कई सीटों पर हो रही है। कांग्रेस पार्टी, इस पर जनता को जागरूक करेगी। कल कर्नाटक में बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से हम शुरुआत करेंगे। अब समय आ गया लोकतंत्र और संविधान को बचाने के, देश बचाने का! नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, राहुल ने दावा किया कि महाराष्ट्र चुनाव परिणामों ने कांग्रेस पार्टी के इस संदेह की पुष्टि की है कि चुनावों में हेराफेरी की गई थी।

इसे भी पढ़ें: 34 बार तोड़े ट्रैफिक के रूल! 18500 का जुर्माना, बेंगलुरु के हेब्बल फ्लाईओवर पर स्कूटर चलाकर विवादों में फंसे डीके शिवकुमार

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, "मशीन-पठनीय मतदाता सूची न दिए जाने से हमें यकीन हो गया कि चुनाव आयोग (EC) ने महाराष्ट्र में चुनावों में 'चोरी' करने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत की है।" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर देंगे। यह हमारे लिए आश्चर्यजनक था क्योंकि महाराष्ट्र में शाम 5.30 बजे के बाद भारी मतदान होने के बारे में सवाल उठाए गए थे ताकि आंकड़ों का मिलान किया जा सके। हमारे लोगों को पता था कि मतदान केंद्रों पर ऐसा कुछ नहीं हुआ था। शाम 5.30 बजे के बाद भारी मतदान नहीं हुआ था।"

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary