म्यूजिक कंपनी Tips इंडस्ट्रीज ने फेसबुक के साथ किया वैश्विक लाइसेंसिंग समझौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

नयी दिल्ली। संगीत क्षेत्र की कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक के साथ अपने संगीत को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए एक वैश्विक लाइसेंस समझौता किया है। बयान में कहा गया कि इस समझौते के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता अपने पोस्ट और स्टोरी में टिप्स के संगीत को जोड़ पाएंगे। टिप्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कुमार तौरानी ने कहा कि फेसबुक के साथ हुए समझौते से दुनिया भर में फेसबुक और इंस्टाग्राम के करोड़ों उपयोगकर्ता अपनी पोस्ट और वीडियो में टिप्स के संगीत को जोड़ सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल