इन टिप्स से बढ़ेगी आपकी खूबसूरती, नहीं लेना पड़ेगा मेकअप का सहारा!

By सिमरन सिंह | Oct 08, 2020

कहते हैं वो सुंदरता भी क्या जिसे दिखाने के लिए किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़े,  क्योंकि असली सुंदरता बिना मेकअप की ही मानी जाती है जिसे नेचुरल ब्यूटी कहा जाता है। हालांकि, नेचुरल ब्यूटी न होने का कारण हमारे द्वारा ही बरती गईं लापरवाही होती है। जिस वजह से सुंदर दिखाने के लिए हमें तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का सहारा लेना पड़ता हैं। कुछ ऐसी भी लड़कियां हैं जो बिना मेकअप करें भी काफी सुंदर नजर आती हैं। इसके पीछे की वजह उनका डेली लाइफ रूटीन हो सकता है। दरअसल, रोजाना कुछ नियम को अपनाकर आप अपनी सुंदरता को काफी बढ़ा सकते हैं। इससे आपका चेहरा दाग-धब्बा मुक्त और चमकदार हो सकता है।

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

पानी का ज्यादा सेवन करना न सिर्फ हमारे पेट को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होता है बल्कि ये हमारी सुंदरता भी बढ़ता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए रोजाना खाली पेट पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए दिन में जितना ज्यादा पानी पी सकें उतना ज्यादा पीएं। इससे शरीर में जमे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा पर निखार आना शुरू हो जाता है। इसके अलावा झुर्रियां और दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं. साथ ही त्वचा में नमी बनी रहती है। 

चेहरे की मसाज करें

चमकदार चेहरा बनाने के लिए उसकी केयर करना भी काफी जरूरी है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले 5 से 10 मिनट तक अपने चेहरे की मसाज करें। इसके लिए आप एक अच्‍छी नाइट क्रीम या सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नियमित तौर पर लगातार एक हफ्ते अपनाने से आपके चेहरे पर हो रही फाइन लाइन्‍स हट जाएगी। इसके साथ ही त्वचा चमकदार और कसाव वाली हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: चाहिए यंग और ब्यूटीफुल स्किन तो घर पर बनाएं यह फेस मास्क

ब्‍यूटी स्‍लीप लें

रोजाना करीब 8 घंटे की नींद लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इसलिए जो व्यक्ति सही नींद नहीं लेते हैं उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं और चेहरे की चमक गायब हो जाती है। इसके अलावा पूरा दिन आलस से भरा हुआ लगता है। ऐसे में 7 से 8 घंटे की ब्यूटी स्लीप लेना काफी जरूर है। जिस दिन से आप पूरी नींद लेने शुरू कर देंगे उसके अगल दिन से ही आपको खुद में फर्क नजर आने लगेगा। आप न केवल एक्टीव महसूस करेंगे बल्कि आपका चेहरा भी खिला-खिला और खूबसूरत दिखने लगेगा।

बालों को रखें खास ख्याल

व्यक्ति की खूबसूरती उसके चेहरे के साथ बालों से भी होती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने बालों का भी खास ख्याल रखें। बालों का साफ-सुथार रखें और अपने हेयर्स के मुताबिक उनकी केयर करें। इसके अलावा एक अच्छा हेयर कट करवाएं और बालों पर अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: मॉइश्चराइजर का करेंगी ऐसे इस्तेमाल, तो स्किन को मिलेगा पूरा लाभ

सही फिटिंग की ड्रेस पहनें

हमारा पहनावा भी हमारी खूबसूरती को बढ़ाता है। इसलिए जरूरी है कि आप कपड़े के मामले में एक अच्छी फिटिंग का खास ध्यान रखें। इसके साथ ही ऐसे रंग का चयन करें जो आप पर खिले। इसके अलावा अपने बॉडी शेप के अनुसार ऐसे कपड़े पहने जिसे पहनकर आप खुद में कॉन्फिडेंस महसूस करें।

- सिमरन सिह

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा