बार-बार रीहीट किए बिना भी घंटों तक खाना रहेगा गरम, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Jan 31, 2026

हम सभी अपने घर में सभी सदस्यों के लिए लंच या डिनर एक साथ बना देते हैं। लेकिन हर सदस्य के खाना खाने का समय अलग होता है। ऐसे में खाना ठंडा हो जाता है और फिर हमें उसे बार-बार गरम करना पड़ता है। इस तरह हर बार खाना गरम करने का झंझट ही रहता है। इतना ही नहीं, अगर एक ही खाने को बार-बार गरम किया जाता है तो इससे ना केवल उसका स्वाद बिगड़ जाता है, बल्कि पोषण पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।

ढक्कन बंद करके रखें

ध्यान रखें कि खाना बनाने के बाद आप ढक्कन का अच्छे से बंद करके रखें। अगर आप बर्तन खुला छोड़ देंगे, तो ऐसे में गर्मी बाहर चली जाएगी। अगर ढक्कन हल्का है, तो ऊपर से एक सूती कपड़ा या तौलिया डाल दें। ऐसा करने से खाना ज्यादा देर तक गरम रहता है।

इसे भी पढ़ें: Weekend पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्टफ्ड पनीर कबाब, ये Easy Recipe सबको बना देगी दीवाना.


कैसरोल का करें इस्तेमाल

खाने को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए हॉट पॉट या कैसरोल का इस्तेमाल करना अच्छा आइडिया हो सकता है। ये ऐसे कंटेनर होते हैं, जो खाने को 3-6 घंटे तक गर्म बनाए रखते हैं। ऑफिस से लेकर गेस्ट सर्विंग के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है।  

जल्दी ना खोलें कुकर

एक बार जब आप कुकर में खाना बनाते हैं तो यह ध्यान रखें कि आप उसे जल्द ना खोलें। दरअसल, कुकर के अंदर बहुत देर तक गर्मी रहती है। ऐसे में अंदर रखा खाना अपने-आप गरम रहता है। इसलिए, जब तक खाना परोसना न हो, कुकर न खोलने से बचें। दाल, राजमा, चना या ग्रेवी वाली सब्जियों के लिए यह बढ़िया तरीका है।

माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल

अमूमन हम खाना गरम करने के लिए माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप खाने को लंबे समय तक गरम ही रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसमें खाना स्टोर करके रखें। आप माइक्रोवेव या ओवन बंद करके उसमें खाना रख दें। ऐसा करने से अंदर का बंद माहौल गर्मी बाहर नहीं जाने देता और थोड़ी देर तक खाना गरम बना रहता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

हिंदू अस्मिता की बातें, विवेकानंद सा पहनावा, बंगाल के योगी को CM बनाएगी BJP?

Bandar Movie | एनिमल के बाद Bobby Deol का एक और धमाका, 90s के रॉकस्टार लुक में जीता फैंस का दिल

18 मर्द और एक खौफनाक रात... सनकी प्रेमी ने एक्स से बदला लेने के लिए पार की नफरत की सारी हदें

धरती पर बरस सकता है अंतरिक्ष में जमा खतरनाक कचरा! सूरज बना सबसे बड़ा खलनायक, ISRO वैज्ञानिकों ने दी तबाही की चेतावनी