दूध पर मोटी मलाई जमाने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स, रखें इन बातों का ख्याल

By प्रिया मिश्रा | May 21, 2022

चाहे घी बनाना हो या कोई मिठाई, मलाई का इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जाता है। लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती हैं कि चाहे फुल क्रीम दूध भी ले आएं तब भी मोटी मलाई नहीं जमती हैं। दूध में मलाई की मोटी परत जमाने के लिए लोग तरह-तरह की चीज़ें ट्राई करते हैं लेकिन फिर भी मन के मुताबिक मोटी मलाई नहीं मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको दूध में मोटी मलाई जमाने की टिप्स देंगे -

दूध में मोटी मलाई जमाने के लिए सबसे पहले आप दूध को 10 से 15 मिनट तक मीडियम आंच पर उबालें।

जब इसमें बबल्स आने लगें तो इन्हें चम्मच से थोड़ा साइड करें। आपको दूध उबालने के दौरान ऐसा दो से चार बार करना है ताकि दूध अच्छे से उबल सके। 

जब दूध उबलने वाला हो तो गैस की आंच धीमी करके इसे 3-4 मिनट तक उबालें। 

अब दूध को ठंडा होने के लिए उस पर जाली रख दें।

जब दूध बिल्कुल ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

2-3 घंटे फ्रीज में रखने के बाद दूध में मोटी मलाई अच्छी तरह जम जाएगी।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

मई में जीएसटी संग्रह 1.94 लाख करोड़ रुपये के पार, आयात से बढ़ी कमाई, कई राज्यों में मजबूत वृद्धि दर्ज

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ब्रेक! Israel के Lebanon अभियान से भड़का Tehran

Stock Market में फिर बड़ी गिरावट, Sensex-Nifty धड़ाम, जानिए बिकवाली के 5 बड़े कारण

CM Yogi का Ghaziabad Surya Murder पर बड़ा बयान: नालायक औलाद को नहीं समझाया तो...