Long Distance की वजह से रिलेशनशिप में कम न होने दें मजे, इन टिप्स की मदद से रिश्ते में लगाएं इंटिमेसी का जबरदस्त तड़का

By एकता | Jan 15, 2023

लंबी दूरी का रिश्ता, जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के नाम से भी मशहूर है, का पिछले कुछ सालों में चलन बढ़ गया है। आमतौर पर लोग अलग-अलग शहरों में काम करने या किसी अन्य वजह से अपने पार्टनर से दूर रहने पर मजबूर होते हैं। कहते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोग ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रहते हैं। कहीं न कहीं इस बात में सच्चाई जरुरी है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। लंबी दूरी के रिश्ते में समय नहीं देने, बात नहीं करने की वजह से खटाश आ जाती है, जिसे कपल समय रहते आसानी से ठीक कर सकते हैं। इन सब के अलावा बात करें तो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप रहने वाले कपल की अक्सर सेक्स को लेकर भी बात बिगड़ जाती है।

सेक्स, हर व्यक्ति की जरूरत है, जिसे वह पूरा करना चाहता है। इसलिए अब सवाल ये उठता है कि लॉन्ग रिलेशनशिप में रहते हुए आप अपने पार्टनर के साथ कैसे सेक्स कर सकते हैं? बता दें, सेक्स करने के लिए आपको शारीरिक तौर पर पार्टनर के आसपास होने की जरूरत नहीं है। आप दूर रहते हुए भी अपने पार्टनर के साथ सेक्स सेशन में शामिल हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ सेक्स आइडियाज बताने जा रहे हैं, जो आपके लॉन्ग डिस्टेंस रेलशनशिप में जोश भर देंगे।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: महिलाओं की इन हरकतों को देखकर दूर भाग जाते हैं पुरुष, कहीं आपके क्रश के दूर जाने की यहीं तो वजह नहीं?

बॉन्ड टच ब्रेसलेट का इस्तेमाल करें- मार्किट में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए बहुत सी चीजें मौजूद हैं। उन्हीं में से एक है बॉन्ड टच ब्रेसलेट, जो दूर रहते हुए भी कपल्स को एक-दूसरे में करीब महसूस कराता है। बॉन्ड टच ब्रेसलेट, ऐसे ब्रेसलेट होते हैं, जो टच करने पर वाइब्रेट करते हैं। अगर आपके और आपके पार्टनर के पास यह ब्रेसलेट हैं तो आपमें से कोई भी इनमें से एक को टैप करेगा तो दूसरे को वह महसूस होगा।

साथ में हस्तमैथुन कर सकते हैं- कपल को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि वह एक-दूसरे के साथ हस्तमैथुन कर सकते हैं,  इससे कपल को एक-दूसरे के करीब महसूस होगा। इसके अलावा इसके जरिए एक-दूसरे से दूर रहते हुए भी कपल शारीरिक तौर पर एक-दूसरे को संतुष्ट कर सकते हैं। कपल फोन, वीडियो कॉल या किसी अन्य माध्यम से एक दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Intimacy In Winter । सर्दियों के मौसम में बिगड़ रहें हैं रोमांटिक पलों के मजे? इन टिप्स की मदद से लें भरपूर आनंद

सेक्स से जुड़ी बातों पर ध्यान केंद्रित करें- जब भी कपल खुद को उत्तेजित महसूस करें तो एक दूसरे के साथ सेक्स से जुडी बातें करें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेक्स के लिए पार्टनर के आसपास रहने या उनके टच की जरूरत नहीं होती है। जब आप उत्तेजित महसूस करते हैं तो पार्टनर की आवाज ही उस पल आपके लिए काफी होती है। इसके अलावा कपल चाहें तो एक-दूसरे के साथ इरोटिक ऑडियो सुन सकते हैं या फिर एक-दूसरे को कुछ इरोटिक पढ़कर सुना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

TV Couple गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने Lock Upp 2 में किया Divorce का ऐलान

Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर