चाहते हैं सुबह जल्दी उठना, लाइफस्टाइल में करें यह छोटे−छोटे बदलाव

By मिताली जैन | Apr 24, 2019

इस बात से तो हम सभी वाकिफ है कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो रात को यह सोचते हैं कि सुबह जल्दी उठेंगे, लेकिन अगले दिन उनकी आंख ही नहीं खुलती। ऐसे लोग हर दिन अपने साथ एक वादा करते हैं और सुबह होते−होते वह वादा टूट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ छोटे−छोटे बदलाव करके सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं−

समझें कारण

कभी आपने सोचा है कि सुबह जल्दी उठने की चाह रखने के बाद भी आप सुबह जल्दी क्यों नहीं उठ पाते। दरअसल, इसके पीछे वजह होती है आपकी अनिश्चितता। बहुत से लोग देर रात तक काम में लगे रहते हैं या फिर टीवी व मोबाइल में अपना समय व्र्यथ करते हैं, जिसके कारण उनकी नींद जल्दी नहीं टूटती। इसलिए सबसे जरूरी है कि आप रात में जल्दी सोने की आदत डालें। इतना ही नहीं, अपने सोने व जागने का भी एक समय सुनिश्चित करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको नियत समय पर उठने की आदत पड़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों रहता है किडनी रोग का खतरा?

आहार भी करता है प्रभावित

अक्सर लोग कहते हैं कि डिनर हमेशा लाइट ही करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर तो असर पड़ता है ही, साथ ही यह नींद को भी प्रभावित करता है। दरअसल, जब आप रात में हैवी भोजन करते हैं तो उसे पचाने में शरीर को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। कई बार तो व्यक्ति खुद को असहज भी महसूस करता है, जिससे उसे नींद नहीं आती और फिर सुबह उठने में दिक्कत होती है। इसलिए रात में जहां तक हो सके, हल्का भोजन ही लें।

छोटी−छोटी बातें

अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी रात को ठीक करना होगा। जब आप हेल्दी और पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेंगे तो सुबह उठना काफी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए रात में चाय या कॉफी का सेवन न करें और न ही किसी भी तरह के नशीले पदार्थों को खुद से दूर ही रखें।

इसे भी पढ़ें: यह लक्षण बताते हैं आपके अवसादग्रस्त होने की पहचान

अच्छी नींद लाने के लिए आप रात में एक कप गर्म दूध का सेवन कर सकते हैं। 

अगर आपने अभी−अभी सुबह जल्दी उठना शुरू किया है तो अपनी मदद के लिए अलार्म लगाएं और अलार्म खुद से थोड़ी दूरी पर रखें ताकि उसे बंद करने के लिए आपको बेड छोड़कर थोड़ा चलना पड़े और आपकी नींद टूट जाए।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।