हरियाणा: सीवर सफाई में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

चंडीगढ़, 29 जुलाई हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने सीवर लाइन से जुड़े कार्यों के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा मानकों के कथित उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए राज्य में सीवर और मैनहोल की सफाई के लिए सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। बुधवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाये। मंत्री ने कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बयान में कहा गया है कि समितियां निरीक्षण रिपोर्ट सीधे विभागीय मुख्यालय को सौंपेंगी, जिन्हें बिना किसी देरी के मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। गंगवा ने कहा कि विभागीय निगरानी और जवाबदेही को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की चूक न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जब तक सभी निर्धारित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न करा दिए जाएं और सभी अनिवार्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन न हो, तब तक किसी भी कर्मचारी को सीवर या मैनहोल में घुसने की अनुमति न दी जाए। गंगवा ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे अपनी मासिक समीक्षा बैठकों के दौरान सीवर और मैनहोल से जुड़े कार्यों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की नियमित रूप से समीक्षा करें।

प्रमुख खबरें

Matte vs Glossy Lipstick: बारिश में Matte या Glossy Lipstick? जानें उमस भरे मौसम में कौन है ज्यादा Long Lasting

Delhi Police के घायल कर्मियों के परिजनों ने लगाई Supreme Court से न्याय की गुहार, Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति भी माँगी

कोई छात्र Idiot या अंधभक्त नहीं! Rahul Gandhi को BJP का करारा जवाब, लगाया झूठ बोलने का आरोप

Sawan 2026: सोमवार को Belpatra तोड़ने की मनाही क्यों? जानें Shivpuran के महत्वपूर्ण Rules और मान्यताओं का विश्लेषण