रोजगार पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2022

नयी दिल्ली। रोजगार पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग को लेकर विभिन्न नागरिक समाज संगठनों ने संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति के बैनर तले मंगलवार को उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी से तिरंगा मार्च निकाला। नंद नगरी के गगन सिनेमा से निकाले गए मार्च का नेतृत्व दिल्ली के कैबिनेट मंत्री और ‘देश की बात’ फाउंडेशन के संस्थापक गोपाल राय ने किया। लेकिन पुलिस ने मार्च के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही इसे गोकुलपुरी में रोक दिया। पुलिस द्वारा तिरंगा मार्च रोके जाने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू करने की मांग को लेकर यह आंदोलन नंद नगरी में 22 अगस्त तक जारी रहेगा। हम देश के सभी नागरिकों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील करते हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: रोजगार पर तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार ने मिसाल कायम की है, यही बनने जा रहा है असली मुद्दा

रोजगार आंदोलन का आयोजन 16 से 22 अगस्त तक जंतर-मंतर पर होना था। राय ने कहा कि मार्च जंतर-मंतर पर समाप्त होने वाला था, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन अगर हम अपनी तिरंगा पदयात्रा में रोजगार का मुद्दा उठा रहे हैं तो हमें रोका जा रहा है। हमें यह स्वीकार नहीं है और यह आंदोलन जारी रहेगा।’’ बयान के अनुसार, देश के 200 समूहों के 2,000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने तिरंगा मार्च में हिस्सा लिया और रोके जाने पर अनशन पर बैठ गए। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती