रोजगार पर तेजस्वी यादव ने कहा- बिहार ने मिसाल कायम की है, यही बनने जा रहा है असली मुद्दा

Tejashwi Yadav
ANI
अभिनय आकाश । Aug 15 2022 3:01PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन पर राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे जिसको बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। हम इसके अलावा नए रोज़गार बनाने का भी काम करेंगे। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सब चीज़ पर काम शुरू हो चुका है। आज सबने देखा कि गांधी मैदान से आज़ादी के दिन घोषणा नहीं हुई बल्कि मुहर लगी है। भाजपा के लोगों ने दो साल बर्बाद कर दिए वरना नौजवानों के हाथों में नौकरियां होती। आज ऐतिहासिक दिन पर राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे जिसको बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। हम इसके अलावा नए रोज़गार बनाने का भी काम करेंगे। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि रोज़गार पर चर्चा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: 'PM मोदी के सामने कहीं नहीं टिकते नीतीश', सुशील मोदी बोले- मंडल एवं कमंडल दोनों अब भाजपा के साथ

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन पर राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 10 लाख नौकरियां देंगे जिसको बढ़ाकर 20 लाख किया जाएगा। हम इसके अलावा नए रोज़गार बनाने का भी काम करेंगे। हम लोग अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि रोज़गार पर चर्चा हो रही है। मैं शुरू से कह रहा था कि हम भाजपा नहीं, वादा पूरा करेंगे। बीजेपी अब कहेगी कि मुफ्त में बांटे जा रहे हैं. क्या मजाक है! हम अपना वादा पूरा कर रहे हैं। यह एक उपलब्धि है कि आज रोजगार पर चर्चा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने के संकेत फिलहाल नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सच्चे समाजवादी हैं, जो जो उपदेश देते हैं, उस पर अमल करते हैं। हम 'जुमला पार्टी' नहीं हैं। बिहार ने मिसाल कायम की है, पैमाना तय किया है. इससे पूरे देश में गहरा संदेश गया है और यही असली मुद्दा बनने जा रहा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़