Murugan Temple में आदि उत्सव पर 1 करोड़ रुपये से अधिक नकद और सोना-चांदी चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

तमिलनाडु में तिरुत्तनी के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में हाल में हुए 11 दिवसीय ‘आदि’ उत्सव के दौरान भक्तों की ओर से दिए गए चढ़ावे में भारी बढ़ोतरी देखी गई। इस अवधि में मंदिर को एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी और बड़ी मात्रा में कीमती धातुएं प्राप्त हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर को दान पेटियों से कुल 1,05,54,389 रुपये नकद, 293 ग्राम सोना और 7,153 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है।

यह त्योहार तब मनाया जाता है जब तमिल महीने आदि (मध्य जुलाई से मध्य अगस्त) में कृत्तिका नक्षत्र का योग बनता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, यह दिन भगवान मुरुगन की दिव्य उत्पत्ति के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म के बाद छह कृत्तिका कन्याओं द्वारा पालन-पोषण किया गया था। चेन्नई से लगभग 93 किलोमीटर दूर तिरुवल्लूर जिले में स्थित तिरुत्तनी मंदिर राज्य का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहां तिरुपति जाने वाले तीर्थयात्री अक्सर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: Mysterious Temple: इन मंदिरों में चलता है महिलाओं का राज, Rituals के दौरान पुरुषों के प्रवेश पर लगा है कड़ा प्रतिबंध

यह प्राचीन मंदिर भगवान मुरुगन का पांचवां निवास स्थान है।

प्रमुख खबरें

Putrada Ekadashi 2026: व्रत पारण के बिना नहीं मिलता फल, नोट करें Shubh Muhurat और पारण की सही विधि

West Champaran में बेकाबू बस की टक्कर से 5 की मौत, कार्यक्रम में मची भगदड़

Vande Mataram Controversy | BJP का कांग्रेस पर बड़ा हमला! वंदे मातरम् को लेकर तुष्टिकरण का आरोप, कहा- संसद और संविधान से ऊपर नहीं CWC

मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज-लाइक्स नहीं: आलोचना पर Gautam Gambhir का करारा जवाब