सांसद मनोज तिवारी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले AAP नेताओं को कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल इससे एक दिन पहले दिल्ली में सत्ताधारी दल ने उन पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के लिये ई-कार्ट की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: मनोज तिवारी का दावा, अगले चुनाव में भाजपा को ही मिलेगा जनादेश, 10 और सीटें जीतेगी पार्टी 

तिवारी ने कहा, “केजरीवाल इस बात से नाराज थे कि मैंने छठ पूजा पर प्रतिबंध को लेकर उनका पर्दाफाश कर दिया। इसलिये वो झूठ फैलाने के लिये अपने विधायक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे या तो आरोप साबित करें या फिर कानूनी कार्रवाई के लिये उन्हें तैयार रहना चाहिए।” भारद्वाज ने तिवारी और गिरि को चुनौती दी थी कि वे यह बताएं कि उन्होंने क्यों ज्यादा कीमत पर वाहनों की खरीद की और इस लेनदेन से किसको आर्थिक लाभ हुआ।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू