मनोज तिवारी का दावा, अगले चुनाव में भाजपा को ही मिलेगा जनादेश, 10 और सीटें जीतेगी पार्टी

manoj tiwari

भाजपा नेता मनोज तिवारी ने विंध्याचल मंदिर में सोमवार को दर्शन करने के बाद कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी।

मिर्जापुर। दिल्ली की भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ही जनादेश मिलने का दावा किया है। तिवारी ने विंध्याचल मंदिर में सोमवार को दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: BSP प्रदेश अध्यक्ष का दावा, मायावती होंगी उत्तर प्रदेश की अगली मुख्यमंत्री 

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली भाजपा को अगले चुनाव में 10 और सीटें मिलेंगी। बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से साबित होता है कि लोग भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़