TMC ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया नहीं मिलने का आरोप, साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- मैंने 2.5 घंटे तक इंतजार किया

By अंकित सिंह | Oct 04, 2023

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बुधवार को पश्चिम बंगाल को केंद्र द्वारा धन जारी करने के मुद्दे पर उनसे और पार्टी विधायकों से मिलने से इनकार करने के तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के आरोपों का खंडन किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यालय कृषि भवन में धरने से बनर्जी और टीएमसी सांसदों को जबरन हटाए जाने के बाद मंगलवार रात को राजधानी में जोरदार ड्रामा हुआ। शाम छह बजे निर्धारित समय पर मंत्री के नहीं मिलने का आरोप लगाकर टीएमसी प्रतिनिधिमंडल धरने पर बैठ गया था। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का दावा था कि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उन्हें मिलने का समय देने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं की। 

इसे भी पढ़ें: TMC को सुवेंदु अधिकारी ने बताया गुंडों की पार्टी, बोले- इसका एजेंडा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार है

साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि वे अपना एजेंडा मेज पर रखें और फिर चर्चा होगी। टीएमसी का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार पश्चिम बंगाल का फंड रोक रही है। मैं टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के सामने डेटा रखने के लिए उत्सुक थी। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन के दौरान, बंगाल को केवल ₹14,000 करोड़ मिले, जबकि पिछले नौ वर्षों में राज्य को ₹54,000 करोड़ दिए गए। पीएम आवास योजना में बंगाल को यूपीए शासनकाल में 4,400 करोड़ रुपये मिले। हमने राज्य को ₹30,000 करोड़ दिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर वे सचमुच बात करना चाहते तो वे मुझसे मिलते। टीएमसी सांसद आरोप लगा रहे हैं कि मैं उनसे नहीं मिली! मैंने 2.5 घंटे तक इंतजार किया और फिर एक ट्वीट पोस्ट करने के बाद मुझे वहां से निकलना पड़ा। क्या मैं झूठ बोल रही हूँ?

प्रमुख खबरें

मैं अब एक खुश Fan हूँ: Roger Federer ने प्रोफेशनल Tennis में लौटने की सभी उम्मीदें नकारी

Renukaswamy Murder Case में नया मोड़! कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa को बड़ा झटका, सह-आरोपी प्रदोष बना सरकारी गवाह

Dhuandhar Falls और जादुई चट्टानें, भेड़ाघाट का वो रहस्यमयी सफर जहां आज भी मिलते हैं Dinosaur Eggs

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai