टिकट मिलने के बावजूद TMC उम्मीदवार ने छोड़ी पार्टी, अब भाजपा में होंगी शामिल

By अनुराग गुप्ता | Mar 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं का आवागमन जारी है। इसी बीच ममता बनर्जी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार ने पार्टी को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली हैं। वैसे तो राजनीति अनिश्चिताओं का खेल है और यह पिछले कुछ महीनों से देखने को भी मिल रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे 291 उम्मीदवारों के नामों वाली सूची जारी की और इसी सूची में सरला मुर्मू का भी नाम था।

ममता बनर्जी ने सरला मुर्मू को हबीबपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया था लेकिन टिकट मिलने के बावजूद सरला मुर्मू भाजपा में शामिल होंगी। इस बाबत तृणमूल कांग्रेस ने हबीबपुर से अपना उम्मीदवार बदलने का ऐलान किया है और इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया है कि सरला मुर्मू का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है, जिसकी वजह से उम्मीदवार बदला जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी और शाह सबसे बड़े लुटेरे, परिवर्तन दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं: ममता 

बदला गया उम्मीदवार

तृणमूल ने हबीबपुर से सरला मुर्मू की जगह पर अब प्रदीप बसकी को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरला मुर्मू को हबीबपुर से टिकट दी गई थी जो उन्हें पसंद नहीं थी। दरअसल, सरला मुर्मू मालदा सेंटर से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें वहां से टिकट नहीं दिया। वहीं, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी जिनके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उम्मीदवार बदल रही है वह अभी टीवी पर इंटरव्यू दे रही हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Eric Dane की बीमारी और आर्थिक तंगी में मसीहा बने थे Johnny Depp

US Chamber of Commerce ने फैसले का किया स्वागत, कहा- Trump Tariff से व्यापार को नुकसान हुआ

वह मुझे कभी रिश्ते का बोझ महसूस नहीं होने देते, पति Mathias Boe पर Taapsee Pannu का खुलासा

Andhra Pradesh का AI Mission, दिल्ली में शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट पर 7 अहम समझौते