लॉकेट चटर्जी ने ममता पर साधा निशाना, कहा- TMC ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सही आंकड़े नहीं दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

कोलकाता। भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनकी पार्टी के ‘बंगाल को उसकी अपनी बेटी चाहिए’ अभियान को लेकर सोमवार को निशाना साधा और कहा कि अपराध के आंकड़ों में हेरफेर करने वाली सत्तारूढ़ पार्टी को ‘‘अचानक बेटी के विषय का ध्यान आया है।’’ चटर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो बलात्कार, छेड़खानी और तेजाब हमले की घटनाओं में ‘‘पिछले 10 वर्षों में थोड़ी भी कमी नहीं आयी है।’’ चटर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर एनसीआरबी को अपेक्षित आंकड़े उपलब्ध नहीं कराये। उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि एजेंसी बंगाल पर एक व्यापक रिपोर्ट प्रकाशित नहीं कर सकी।’’ 

इसे भी पढ़ें: महिला दिवस पर ममता का दांव, भाजपा को घेरने के लिए निकाला 'पैदल मार्च' 

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी पर बनर्जी के विरोध प्रदर्शन पर चटर्जी ने कहा, ‘‘अगर वह इतना चिंतित हैं, तो उन्हें अपनी सरकार द्वारा पेट्रोल के प्रत्येक लीटर पर लगाए जाने वाले 37 रुपये के उपकर को माफ कर देना चाहिए। प्रतीकात्मक रूप से सिर्फ एक रुपया क्यों कम किया गया? केंद्र लोगों के कष्टों से अवगत है और उनकी बेहतर सेवा करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है।’’ कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र में मोदी की तस्वीर को शामिल किए जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना किये जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह दुखद है कि दीदी (ममता बनर्जी) ने टीकाकरण अभियान का राजनीतिकरण करने से परहेज नहीं किया। वह हमेशा लोगों के हितों पर राजनीति को प्राथमिकता देती हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग