Baharampur Lok Sabha Result: कांग्रेस के गढ़ में TMC, बहरामपुर से सांसद बने यूसुफ पठान, कहा- वादें किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए कार्य करूंगा

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अब राजनीति में एंट्री कर ली है। लोकसभा चुनाव में वह तृणमूल कांग्रेस पार्टी से पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से सांसद बन गए हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अनुभवी कांग्रेसी और पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी को पराजित कर दिया है। इसे  एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। मौजूदा चलन को देखते हुए वो एक बड़े जायंट किलर साबित हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में डाला वोट, कहा- मैं बीजेपी का कैडर हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया है

इसलिए, यूसुफ का राजनीति में जाना एक आश्चर्यजनक निर्णय था। बाद में मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी का एक मास्टरस्ट्रोक था। यूसुफ की आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में जीत हासिल की थी, तब दोनों ने टीम के मालिक शाहरुख खान के साथ ईडन गार्डन्स में एक साथ जश्न मनाया था। 66 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी वाले निर्वाचन क्षेत्र में, ममता ने यूसुफ को हेवीवेट अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ खड़ा करने का फैसला किया।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित