भाजपा ने ममता की पार्टी को बताया तालिबानी मानसिकता कांग्रेस, कहा- नरेंद्र चक्रवर्ती की भाषा टीएमसी का मूल विचार है

By अनुराग गुप्ता | Mar 29, 2022

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बीरभूम में 8 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हुई, तब भाजपा ने देश के सामने सच्चाई को रखा था। तब भी हमने कहा था कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। 

इसी बीच संबित पात्रा ने कहा कि यह अतिश्योक्ति नहीं होगी, अगर टीएमसी को तालिबानी मानसिकता कांग्रेस कहेंगे। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले ममता बनर्जी बीरभूम जाकर भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही थी।

उन्होंने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीरभूम के पूरे मामले को सीबीआई को सौंपा है। क्योंकि न्यायपालिका को भी लगता है कि न्याय बंगाल में हो नहीं रहा है। बंगाल आज बम और बारूद के ढेर पर बैठा है और उसे सुलघाने का काम टीएमसी के कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है 2014 और उससे पहले भी अनेकों बार देखने को मिला था। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में हाथापाई, शुभेंदु अधिकारी समेत भाजपा के 5 विधायक सस्पेंड, टीएमसी विधायक अस्पताल में हुए भर्ती 

इससे पहले भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने टीएमसी विधायक द्वारा पार्टी समर्थकों को धमकाए जाने का कथित वीडियो साझा किया। इस वीडियो के माध्यम से अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा था।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal