TMC नेता अनुब्रत मंडल को नहीं मिली राहत, पशु तस्करी मामले में CBI कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

By अंकित सिंह | Aug 24, 2022

कथित पशु तस्करी मामले में फंसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अनुब्रत मंडल को फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। अनुब्रत मंडल को आज कोर्ट लाया गया था। एक बार फिर से उन्हें पशु तस्करी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिन की जेल हिरासत में भेजा दिया है। पशु तस्करी मामले में अनुब्रत मंडल की CBI हिरासत आज समाप्त हो रही थी। आपको बता दें कि सीबीआई पशु तस्करी के एक मामले की जांच कर रही है, जिसके सिलसिले में उसने 11 अगस्त को मंडल समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था, तब से मंडल सीबीआई की हिरासत में हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी मेघालय में हुए स्मार्ट मीटर घोटाले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराएं: मुकुल संगमा

सीबीआई जज को मिला धमकी भरा पत्र

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल के मामले की सुनवाई कर रहे सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) अदालत के विशेष न्यायाधीश को एक पत्र मिला है, जिसमें मंडल को जल्द जमानत न दिए जाने की सूरत में उन्हें और उनके परिवार को ड्रग मामले में फंसाने की धमकी दी गई है। एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आसनसोल स्थित सीबीआई अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने पश्चिम बर्धमान जिले के जिला न्यायाधीश को पत्र लिखकर उनके समक्ष मौजूद ‘खतरे’ पर गौर फरमाने और इसे कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार-न्यायिक सेवा (अपीलीय पक्ष) के संज्ञान में लाने का अनुरोध किया है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा