TMC विधायक हुमायूं कबीर का ऐलान, बंगाल के मुर्शिदाबाद में बनाएंगे नई बाबरी मस्जिद

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने आज ऐलान करते हुए कहा कि वह बंगाल की धरती पर 'बाबरी मस्जिद' बनवाना चाहते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह दिसंबर 2025 तक मस्जिद ट्रस्ट बनाकर अगले कुछ सालों में मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' बनाना चाहते हैं। हुमायूँ ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी योजनाएँ क्या हैं। तृणमूल विधायक के मुताबिक, अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना आज भी देश के मुस्लिम अल्पसंख्यकों की भावनाओं को आहत करती है। 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के अलावा मुर्शिदाबाद भारत का सबसे अधिक मुस्लिम बहुल जिला है। ऐसे में उनका मानना ​​है कि बंगाल की धरती पर इसी जिले में बाबरी मस्जिद होनी चाहिए। हुमायूं ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 की घटना आज भी मुसलमानों को आहत करती है। इसीलिए उन्होंने रेजीनगर या बेलडांगा में से किसी एक स्थान पर एक ट्रस्ट के माध्यम से 2 एकड़ यानी 6 बीघा जमीन खरीदकर इस मस्जिद के निर्माण की पहल खुद की है।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा उपचुनाव के लिए TMC ने ऋतब्रत बनर्जी को बनाया उम्मीदवार, 20 दिसंबर को होने हैं चुनाव

उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुर्शिदाबाद जिले के विभिन्न मदरसों के संचालकों को एक साथ लाकर एक मस्जिद ट्रस्ट बनाया जाएगा और फिर मस्जिद का निर्माण शुरू होगा। तृणमूल विधायक ने कहा, इस ट्रस्ट के सदस्यों की संख्या 200 या उससे अधिक हो सकती है. वह यह ट्रस्ट 6 दिसंबर 2025 तक बनाना चाहते हैं। फिर चाहे जितना समय लगा, उन्होंने इस मस्जिद को बनाने की पूरी योजना बना ली।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Anahat Singh और अभय सिंह फाइनल में हारे, भारत को मिला रजत

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर