Rahul Gandhi के समर्थन में TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- जब उन्होंने गलती नहीं की तो माफी क्यों मांगेगे?

By अंकित सिंह | Mar 18, 2023

संसद में जारी हंगामे के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। शत्रुघ्न सिन्हा राहुल गांधी का पक्ष लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल, भाजपा राहुल गांधी के लोकतंत्र को लेकर दिए गए बयान पर उनसे माफी की मांग कर रही है। इसको लेकर संसद में भी जबरदस्त हंगामा है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा इसके लिए भाजपा को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जब राहुल गांधी ने कोई गलती नहीं की है तो माफी क्यों मांगेंगे? संसद में हंगामे को लेकर उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब सत्तारूढ़ दल ने व्यवधान पैदा किया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर आएंगी Mamata Banerjee, विपक्षी दलों के नेताओं से करेंगी मुलाकात, कांग्रेस से रहेगी दूरी!

अब तक तृणमूल कांग्रेस ने खुलकर राहुल गांधी का ना तो समर्थन किया है ना विरोध किया है। वे अपने मुद्दे पर राजनीति कर रही है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी नेताओं की एक बैठक के बाद शुक्रवार को यहां कहा कि पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से दूरी बनाए रखते हुए अपने रास्ते पर चलेगी। बंदोपाध्याय ने हालांकि कहा कि पार्टी ‘‘फिलहाल तीसरे मोर्चे की बात नहीं कर रही और चेतावनी दी कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि वह विपक्ष की ‘बिग बॉस’ है।

प्रमुख खबरें

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

ICC Women T20 Rankings: 804 अंकों के साथ टॉप पर श्री चरणी, दीप्ति दूसरे स्थान पर

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क तय करेगी बैंकों की समिति

उत्तर पूर्वी Delhi में पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला, पति Majid Hussain गिरफ्तार