चारों नगर निगमों में भाजपा को लगा झटका, ममता बोलीं- मां, माटी, मानुष की हुई जबरदस्त जीत

By अनुराग गुप्ता | Feb 14, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की चारों नगर निगमों बिधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदरनगर और आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जीत दर्ज की। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेशवासियों को शुक्रियाअदा किया। उन्होंने कहा कि यह एक बार फिर मां, माटी, मानुष की जबरदस्त जीत है। आसनसोल, बिधाननगर, सिलीगुड़ी और चंदनगोर के लोगों को नगर निगम चुनावों में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) के उम्मीदवारों पर अपना विश्वास दिखाया। जिसके लिए मैं बधाई देती हूं। 

क्या रहे नतीजे ?

बिधाननगर नगर निगम में टीएमसी ने 41 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि सिलीगुड़ी की 47 में से 37 सीटें जीतने में कामयाब रही और भाजपा को 5 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। जबकि 4 सीटों के साथ वाम मोर्चा तीसरे स्थान पर है। आसनसोल में टीएमसी ने 66 सीटों पर कब्जा किया। जबकि 5 सीटों पर भाजपा और 2-2 सीटों पर कांग्रेस और माकपा ने जीत दर्ज की है। चंदरनगर में तो टीएमसी ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए 32 में से 31 सीटें जीत लीं जबकि माकपा के हिस्से में सिर्फ एक सीट आई। 

इसे भी पढ़ें: Birthday Special: मिमी चक्रवर्ती का बंगाली सिनेमा से राजनीति तक का सफर 

किसे मिलेगी महापौर की जिम्मेदारी

टीएमसी ने चारों नगर निगम में जीत दर्ज कर ली है। ऐसे में पार्टी महापौर की जिम्मेदारी किसे सौंपेगी। इससे पर्दा उठ गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनर्जी ने ऐलान किया है कि टीएमसी नेता गौतम देब एसएमसी के अगले महापौर होंगे।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।