टीएमसी ने अमित शाह के प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरे पर तंज कसा, भाजपा ने पलटवार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल के अगले सप्ताह संभावित दौरे पर शुक्रवार को चुटकी लेते हुए कहा कि वह गुटबाजी से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई से मुलाकात करेंगे। विधानसभा चुनावों के बाद यह शाह का राज्य का पहला दौरा होगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि टीएमसी को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए और फिर अन्य राजनीतिक दलों पर टिप्पणी करनी चाहिए। घोष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की यह कहने के लिए निंदा की कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के लिए आर्थिक मदद मांगने नयी दिल्ली गयी थीं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह