TMC ने राजद्रोह कानून पर SC के निर्णय का किया स्वागत, कहा- “दमनकारी कानून” को निरस्त कर देना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा राजद्रोह कानून के तहत सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाने का स्वागत किया और कहा कि इस “दमनकारी कानून” को निरस्त कर देना चाहिए। न्यायालय ने बुधवार को दिए अपने आदेश में राजद्रोह कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने, जांच और अन्य कार्यवाहियों पर तब तक के लिए रोक लगा दी जब तक सरकार का कोई “उचित मंच” इस औपनिवेशिक काल के कानून पर फिर से गौर नहीं कर लेता। तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुखेंदु शेखर राय ने ट्वीट किया, “उच्चतम न्यायालय ने पुनः एक ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। न्यायालय ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत सभी लंबित मामलों, अपील और कार्यवाही पर रोक लगाई जाती है और जब तक पुनः परीक्षण नहीं कर लिया जाता तब तक इस प्रावधान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। स्वागत योग्य निर्णय।” 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी