मेकेदातु बांध: सीएम विजय ने पीएम मोदी से जल शक्ति मंत्रालय का राज्यसभा में दिया जवाब वापस लेने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

चेन्नई, 28 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि राज्यसभा में केंद्र सरकार की ओर से यह कहा जाना ‘‘निराशाजनक’’ है कि प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना के संबंध में उच्चतम न्यायालय के फैसले में कर्नाटक के लिए तटवर्ती राज्यों की सहमति लेना अनिवार्य नहीं बताया गया है। मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में आग्रह किया कि जल शक्ति राज्य मंत्री द्वारा 27 जुलाई, 2026 को राज्यसभा में (अतारांकित प्रश्न संख्या 876 के) उत्तर में अंतरराज्यीय जल विवादों से जुड़े स्थापित कानूनों और कानूनी सिद्धांतों का उल्लेख किए बिना दिया गया जवाब वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक-आंध्र प्रदेश आलमट्टी मामले में उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसी भी परियोजना के लिए निचले तटवर्ती राज्य की सहमति पूरी तरह आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: लाठी से चलेगा लोकतंत्र? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर मोदी सरकार का जवाब कई संदेश दे गया

क्या वे आतंकवादी हैं? Priyanka Gandhi का PM Modi-Amit Shah से सवाल, छात्रों पर Pellet Gun क्यों?

Amazon Great Freedom Sale: iPhone और Gadgets पर बंपर Discount, जानें अगस्त मे कब से शुरू होगी सबसे बड़ी Shopping सेल!

आंध्र प्रदेश में पिछले एक महीने में कोविड-19 के दो मामले आए सामने, जेपी नड्डा ने राज्यसभा में दी जानकारी