Health Tips: नौतपा में भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूर करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

By अनन्या मिश्रा | May 28, 2025

इस बार 25 मई से नौतपा शुरू होकर 03 जून तक चलेगा। इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में सभी लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के जरूरत होती है। वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। इसलिए इन 9 दिनों तक आपको अपने घर में रहने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी नौतपा में गर्मी के भयंकर प्रकोप से बचना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप गर्मी के प्रकोप से खुद को बचा सकते हैं।

अधिक पानी पिएं

इसे भी पढ़ें: Health Tips: गर्मियों में डाइजेशन की समस्या से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

हेल्दी खान-पान

गर्मी के मौसम में आपको अपने डाइट में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। नौतपा के दौरान आपको अपनी डाइट में अपनी ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनके अंदर अच्छी-खासी पानी की मात्रा पाई जाती हो। इस दौरान आपको तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, अनानास और खीरे आदि को खाना चाहिए।

हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

गर्मी के भीषण प्रकोप से बचने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बहुत सारे लोग गर्मियों में सत्तू के शरबत का सेवन कर अपने शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही आप बेल का शरबत, छाछ, नींबू पानी, लस्सी और अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम