Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार को करें ये आरती, जल्द दूर होंगे संकट

By अनन्या मिश्रा | Jun 04, 2024

हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक हनुमान जी की रोजाना पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में अगर आप भी हनुमान जी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Famous Shani Temple: भारत के 5 फेमस मंदिर जहां दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट, आप भी कर आएं दर्शन

हनुमान आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

हनुमान जी के मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय अक्षिशूलपक्षशूल शिरोऽभ्यन्तर

शूलपित्तशूलब्रह्मराक्षसशूलपिशाचकुलच्छेदनं निवारय निवारय स्वाहा।

ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय

सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

प्रमुख खबरें

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 साल बाद रोहणी नक्षत्र में मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

हिंदू अधिकारियों को खतरा क्यों नहीं? कश्मीरी पंडितों को मिल रही धमकियों पर फारूक अब्दुल्ला का बयान

PCB का अल्टीमेटम: Selection Committee से 24 घंटे में मांगा जवाब, Rizwan-Imam के चयन पर मचा रार

Indore में Rahul Gandhi का कार्यक्रम टला, अब 19 सितंबर को होगी छात्रों की गूंज