Summer Fashion: ऑफिस में कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए पहनें ऐसी फुटवियर, हर कोई देखेगा पलट-पलटकर

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2024

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जो अपने ऑफिस में स्टाइलिश न दिखना चाहता हो। यही कारण है कि मौसम के हिसाब से लोग ऑफिस के आउटफिट से लेकर फुटवियर तक में बदलाव करते हैं। वहीं खासकर गर्मी के मौसम में यदि कपड़ों व जूतों में बदलाव न किया जाए, तो आपको परेशानी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: सांवली सूरत पर बहुत अच्छी लगेंगी ये 5 रंग की साड़ियां, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

स्नीकर्स

बहुत सारी लड़कियां गर्मियों के मौसम में पैरों में टैनिंग की समस्या का डर सताता है। ऐसे में आप स्नीकर्स पहनकर ऑफिस जा सकती हैं। दो काफी ज्यादा कंफर्टेबल होते हैं और इससे पैर हमेशा ढके रहते हैं। जिससे टैनिंग का खतरा कम होता है।

कोल्हापुरी चप्पल

अगर आपको ऐसे फुटवियर पहनना पसंद है, जो पहनने में कंफर्टेबल हो। तो आपके लिए कोल्हापुरी चप्पल काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। यह चप्पलें जींस और कुर्ती के साथ काफी कमाल की लगती हैं। वहीं सूट के साथ भी यह चप्पलें काफी अच्छी लगती हैं।

मोजरी

इस तरह के फुटवियर वेस्टर्न के साथ ही एथनिक पर भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। ऑफिस में आप इस तरह की मोजरी पहनकर जा सकती हैं, जो देखने में काफी ज्यादा प्यारी लगती हैं।

फ्लैट्स

बहुत सारे लोगों के पैरों में काफी ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में आप पैरों के पसीने से बचने के लिए फ्लैट चप्पल कैरी कर सकती हैं। जो देखने में कमाल की लगती हैं और इस तरह के फ्लैट चप्पलें आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट