By अनन्या मिश्रा | Apr 20, 2024
हमारी त्वचा को केयर की जरूरत होती है, कई बार बाहरी प्रदूषण और सही तरीके से त्वचा का ख्याल नहीं रख पाने के कारण फेस डल नजर आता है। हालांकि स्किन केयर के लिए आपको मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं। लेकिन इस प्रोडक्ट्स में केमिकल की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाती है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
खीरा
कॉफी
फेस पर खीरा लगाने के फायदे
बता दें कि खीरे में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपकी स्किन को नमी प्रदान करता है।
खीरे में मौजूद तत्व त्वचा की डीप क्लीनिंग करते हैं।
इसमें मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो फेस पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में सहायता करते हैं।
फेस पर कॉफी लगाने के फायदे
कॉफी पाउडर त्वचा को एक्सफोलिएट करने में सहायक होता है।
यह धूप से होने वाले त्वचा डैमेज से भी बचाता है।
कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करने से त्वचा की गंदगी खत्म होती है।
चेहरे को चमकदार बनाने का घरेलू नुस्खा
सबसे पहले एक बाउल में आधा चम्मच से कम कॉफी पाउडर डालें।
इसके बाद खीरे को पीसकर इसमें मिक्स करें।
अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
यदि आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप इसमें दही भी मिला सकती हैं।
अब इसको अपने फेस पर अप्लाई करें।
करीब 20 मिनट तक इसको लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें।
इसके बाद नॉर्मल सीटीएम रूटीन फॉलो करें।
पहली बार में इस नुस्खे का असर आपकी त्वचा पर दिखने लगेगा।
सप्ताह ने 2-3 बार इस नुस्खे को अपना सकती हैं।