Health Tips: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, चांद जैसा खिल उठेगा चेहरा

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2023

हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा खूबसूरत, बेदाग और निखरी हुई हो। हमारी स्किन हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है, इसीलिए स्किन हमारी सेहत का आईना होती है। अगर हम अंदर से स्वस्थ नहीं होते हैं तो उसका सीधा असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपकी स्किन का ग्लो भी खोने लगा है तो आपको स्किन केयर रूटीन सही रखने के साथ ही डाइट को भी हेल्दी रखना जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips for Desk Job: डेस्क जॉब करते हैं आप तो ऐसे रखें अपनी हेल्थ का ख्याल

इन फूड्स के सेवन से हेल्दी रहेगी स्किन

बता दें कि त्वचा को ग्लोइंग और बेदाग रखने के लिए अपने दिन की शुरूआत एलोवेरा जूस के साथ करनी चाहिए। स्किन के लिए ऐलोवेरा जूस बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा जूस स्किन को अंदर से साफ करके निखार लाता है।

लीची में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन को डैमेज होने से बचाती है। आप लीची को स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इससे आपको फायदा देखने को मिलेगा।

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप नारियल का पानी, अनार और दालचीनी को मिलाकर एक स्मूदी बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे आप चिया सीड्स और हलीम के बीजों से गार्निश कर पिएं। इसके सेवन से आपकी त्वचा भी हाइड्रेट रहेगी और स्किन का सर्कुलेशन भी बेहतर रहेगा। 

चुकंदर और आंवला के जूस का सेवन आप शाम के समय कर सकते हैं, चुकंदर का जूस आपकी स्किन में खिंचाव लाने के साथ ही कसाव लाता है।

आलूबुखारा के सेवन से आपकी स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही यह कोलेजेन के प्रोडक्शन में भी सहायक होता है और डॉर्क स्पॉट्स को खत्म करने का काम करता है।

त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए भीगे हुए खजूर का सेवन करें। इसके सेवन से आपकी स्किन स्मूद रहती है। 

रोज सुबह भीगे हुए अखरोट खाने से स्किन इंफ्लेमेशन का खतरा कम होता है और यह आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो देने का काम करता है।

ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। यह त्वचा को डिटॉक्स करने का काम करता है।

स्किन इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको व्हीटग्रास का सेवन करना चाहिए। व्हीटग्रास का पानी मिडमील के तौर पर फायदेमंद रहेगा।

स्किन हेल्थ के लिए शकरकंद भी बहुत अच्छी होती है। इसके सेवन से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और स्किन एजिंग को कम कर सकती है।

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को Delhi High Court से झटका, शांति बॉण्ड नोटिस में दखल से इनकार

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड